GiridihJharkhandNEWS

सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने दिया धरना

Giridih : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह कांग्रेस कमिटी ने धरना दिया. जिला अध्यक्ष नरेश वर्मा के नेतृत्व में शहर के अंबेडकर चौक पर धरना दिया गया. धरने में कांग्रेस के बेरमो के विधायक जयमंगल सिंह के साथ अजय सिन्हा मंटू, मुकेश साहा, महमूद अली खान लड्डू, अशोक विश्वकर्मा, धनंजय सिंह, नदीम अख़्तर, गौतम सिंह, कृष्णा सिंह आदि शामिल हुए.

 

इस दौरान धरने में शामिल पार्टी के नेताओं ने सोनिया गांधी पर ईडी की कारवाई का विरोध करते हुए मोदी सरकार पर जमकर बरसे. कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि ईडी की कारवाई ही साबित करता है मोदी सरकार एक साजिश कर देश भर में विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है. ईडी का गठन देशविरोधी कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ फंडिंग की जांच के लिए की गई थी, लेकिन मोदी सरकार में ईडी को हर आवाज उठाने वाले नेताओं के खिलाफ लगा दिया जाता है.

Related Articles

Back to top button