
Giridih : भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान समेत परिवार के पांच लोगों के खिलाफ डायन-बिसाही और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज होने के 48 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. गौर करने वाली बात ये है कि सभी आरोपियों पर गैरजमानतीय धाराओं के तहत केस दर्ज है. इसके बाद भी पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. जिससे पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोई पहल नहीं कर रही है. जानकारी के अनुसार सभी आरोपी अपने गांव में ही मौजूद हैं. डायन-बिसाही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होना कई सवालों को जन्म देता है.
मामले को लेकर एसडीपीओ ने कहा है कि डायन-बिसाही के मामले में तुंरत गिरफ्तारी संभव नहीं है. पहले तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जिसके बाद कार्रवाई की जायेगी.
बता दें कि जिप उपाध्यक्ष और उनके परिवार पर डायन-बिसाही और मारपीट का आरोप लगा है. इससे पहले भी आरोपी पर कोयला तस्करों को संरक्षण देने के आरोप लग चुका है.
जानकारी के अनुसार जिन पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष कामेशवर पासवान, उनकी मां देंवती देवी, पिता बद्री पासवान, भाई मुकेश पासवान और पत्नी निर्जला देवी का नाम शामिल है.
इसे भी पढ़ें : पलामू : कोरोना को लेकर लोग बने हैं लापरवाह, समय बीत जाने के बाद भी एक लाख लोगों ने नहीं लिया सेकंड डोज का टीका




