
Naveen Sharma
Ranchi : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा सिंह धौनी भी अब सेलेब्रेटी बन गयी है. जीवा कितनी लोकप्रिय है इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि मजह पांच साल की जीवा के इंस्टाग्राम पर 18 लाख फॉलोवर भी बन गये हैं.
जीवा ने सिर्फ 5 साल की छोटी सी उम्र में ही लाखों की कमाई भी शुरू कर दी है. जीवा ने पापा धौनी के साथ एक बिस्किट ब्रांड का एड किया था. जीवा के इस करोड़ों के विज्ञापन में धौनी भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने अब उससे संबंधित एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

इसे भी पढ़ें :दातुन तोड़कर लौट रही आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म!
दुबई में छुट्टियां मना कर हाल में होम टाउन रांची लौटे हैं
धौनी अभी कुछ दिन पहले ही अपने पत्नी साक्षी सिंह धौनी और बेटी जीवा के साथ दुबई में छुट्टियां मना कर अपने होम टाउन रांची लौटे हैं. कैप्टेन कूल ने घर लौट कर जीवा के साथ एक प्यारी फोटो खिंचाई थी. आज जीवा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से ये खास तस्वीर भी शेयर की है. इसी तस्वीर में पापा की प्यारी लाड़ली धौनी की पीठ पर दिखाई दे रही है.
जीवा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में धौनी ने ब्लू कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है. यही टी-शर्ट पहनकर उन्होंने विज्ञापन की शूटिंग भी की थी. पिता के साथ जीवा ने जिस तस्वीर को गुरुवार (7 जनवरी) को शेयर किया है, उसे समाचार लिखे जाने के समय तक 2 लाख 52 हजार 500 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे.
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :अमेरिकी कांग्रेस ने बाइडन और कमला हैरिस की जीत पर लगायी मुहर
धौनी पहली बार बेटी जीवा के साथ ऐड में नजर आये
जानकारी हो कि 15 अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धौनी अभी भी एक दर्जन से ज्यादा ब्रांड का प्रमोट करते हैं. धौनी पहली बार बेटी जीवा के साथ इस कमर्शियल ऐड में नजर आ रहे हैं. बिस्किट कंपनी ओरियो इंडिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एड के बारे में जानकारी दी थी. ओरियो इंडिया ने धौनी और जीवा की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘देखो, खेल के लिए मैदान में किसने एंट्री की है. 2021 में थोड़ी मस्ती के लिए ओरियो इंडिया के साथ जुड़े रहिए.’’ ओरियो ने महेंद्र सिंह और जीवा को इंस्टाग्राम पर टैग भी किया था.




