Crime NewsGiridihJharkhand

दातुन तोड़कर लौट रही आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म!

  • खुद को वन विभाग का कर्मी बता रहा था युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा, पर छूटकर भाग निकला आरोपी

Giridih: गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के एक गांव में 24 वर्षीय आदिवासी युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दिये जाने की बात कही जा रही है. खबर है कि मामले को स्थानीय स्तर पर रफा-दफा करने की कोशिशें चल रही हैं.

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने किया सरेंडर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को युवती गांव के जंगल से दातुन तोड़कर घर लौट रही थी. इसी दौरान युवक ने महिला को बीच रास्ते में पकड़ लिया. उसने खुद को वन विभाग का कर्मी बताया और दातुन तोड़ने का कारण पूछते हुए पीड़िता को उठाकर समीप के एक गड्डे में ले गया. वहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया.

इसी दौरान पीड़िता ने जब हल्ला मचाया तो आस-पास से ग्रामीण जुट गये और आरोपी युवक को पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी युवक ने खुद को वन विभाग का कर्मी बताया. इस बीच ग्रामीणों ने मामले की जानकारी युवक के परिजनों को भी दी. लेकिन परिजनों के पहुंचने से पहले युवक ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर भाग निकला.

Related Articles

Back to top button