Crime NewsJharkhandRanchi

पत्नी से विवाद में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी रोड नम्बर 5 में एक ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम आनंद कुमार सिन्हा है.

चुटिया थाना प्रभारी ने बताया कि पति और पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था और कई बार पत्नी ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करायी थी.

पुलिस ने बताया कि आनंद कुमार सिन्हा शराब का सेवन करते थे जिससे उसकी पत्नी शोभा देवी काफी नाराज रहा करती थी. आज पत्नी शोभा देवी बाजार जाने निकली तो आनंद कुमार सिन्हा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

इसे भी पढ़ें :दातुन तोड़कर लौट रही आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म!

Related Articles

Back to top button