
Giridih : मुफ्फसिल थाना में डाडीडीह के सरेयाडीह महिला जैनब खातून ने आवेदन देकर अपने जन्मजात बच्चे की चोरी का आरोप लगाया है. पीड़ित महिला ने ये आरोप बुधियाखाद के पत्रोडीह निवासी गालिब हसन पर लगाते हुए कहा कि गालिब हसन उसके नवजात बच्चे को चोरी कर धनबाद ले गया है.
आवेदन में पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा की उसके पति नामरूज अंसारी दिमागी संतुलन थोड़ा खराब है. जिसका फायदा उठाकर नामरूज ने घटना को अंजाम दिया. 25 अक्टूबर को वो सदर अस्पताल के चैत्ताडीह के एसएनसीयू में भर्ती हुई और सुबह में एक बच्चे को जन्म दिया. इसी दौरान आरोपी गालिब हसन एसएनसीयू पहुंचा और कुछ कागजात देकर कहा कि ये डिशार्ज पेपर है.
आरोपी गालिब ने पेपर उसके पति को देने के साथ पहले पति से साइन कराया. जिसके बाद चकमा देकर बच्चे को लेकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीहः झारखंड प्रमंडल के पोस्ट मास्टर जनरल राजीव रंजन गिरिडीह पहुंचे, व्यवस्था ठीक करने के निर्देश




