Giridih

गिरिडीहः महिला हिंसा को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला थाना का जागरुकता अभियान

Giridih: महिला हिंसा से जुड़े मामले यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न को लेकर समाज को जागरुक करने का अभियान गिरिडीह महिला थाना पुलिस ने गुरुवार से शुरु किया. नुक्कड़ नाटक और गीतों के साथ महिला हिंसा को रोकने को लेकर शुरु किए गए अभियान में महिला थाना पुलिस को लीड फांउडेशन के सदस्यों का सहयोग मिला. डीएसपी संजय राणा, यातायात प्रभारी प्रेम रंजन उरांव के साथ महिला थाना प्रभारी मनीता कुमारी ने गुरुवार को शहर के कई स्थानों में लीड फांउडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया. लीड फांउडेशन के सदस्यों में रुपलाल महतो, आशा विश्वकर्मा, जंयती देवी, खुशबू कुमारी ने महिला थाना का साथ दिया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः मारवाड़ी सम्मेलन के जिला शाखा की बैठक संपन्न, नई कमेटी का हुआ गठन

नुक्कड़ नाटक में लोगों को खोरठा भाषा के गीत से चाौक-चोराहों में बताई गई कि समाज में महिला हिंसा कहीं से भी उचित नहीं है,. दहेज प्रताड़ना के लिए हर साल बेटियों और बहनों की हत्या हो जाती है. जबकि शादी का झांसा देकर बेटियों और बहनों को हवस के दरिंदे अपना शिकार बनाते है तो कई बेटियां दुष्कर्म की भी शिकार होती रहती है. नुक्कड़ नाटक इस दौरान शहर के कई स्थानों पर हुआ. जहां काफी संख्या में मौजूद लोग भी नुक्कड़ नाटक देखते नजर आए.

Related Articles

Back to top button