
Giridih : आरोप है कि डुमरी थाना क्षेत्र के तूईयो गांव में प्रवासी मजदूरों की देखभाल करने वाली सहिया सुनीता देवी और उसके पति रामकिसुन महतो के साथ गांव के ही झरीलाल महतो ने मारपीट की. पति को रॉड से मार कर जख्मी कर दिया.
आरोपी झरीलाल महतो के नशे में होने की बात कही जा रही है. पुलिस को इसकी लिखित शिकायत सहिया सुनीता की ओर से की गयी है. घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना से लड़ाई में रांची बना रोल मॉडल, दूरी बनाएं लेकिन दिलों को जरूर जोड़े: CM
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार तूईयों गांव की सहिया सुनीता देवी की ड्यूटी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में है. प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ की देखभाल की जिम्मेवारी एसडीएम ने सहिया सुनीता देवी को दी है.
इसे भी पढ़ेंः #MedantaHospital 500 रुपये में मिलने वाले प्लेटलेट्स के वसूल रहा 950 रुपये
शनिवार देर शाम सहिया औऱ उसके पति सेंटर जा रहे थे. रास्ते में आरोपी झरीलाल ने उनको रोककर सेंटर में रह रहे मजदूरों के भोजन के बारे में पूछा. सहिया ने उसे बताया कि मजदूरों को भोजन कराने की जिम्मेवारी मजदूरों के परिवार के साथ मुखिया की है.
इसके बाद विवाद बढ़ा और आरोपी ने सहिया के पति पर रॉड से हमला कर दिया. डुमरी पुलिस ने अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू और लातेहार में दो महिलाओं के शव बरामद, हत्या और आत्महत्या का मामला आया सामने




