NEWS

Giridih: थाना हाजत में कथित बकरी चोर की मौत, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

Giridih. यहां के मधुबन थाना हाजत में एक आरोपी की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, हाजत में उसके साथ एक सहयोगी भी बंद था. वहीं डीसी राहुल सिन्हा के निर्देश पर मजिस्ट्रेट जांच का निर्देश दे दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, मृतक धनबाद जिले के राजगंज थाना के कारीडीह का रहने वाला था. जबकि उसका सहयोगी धनबाद जिले के ही तोपचांची का रहने वाला है. वहीं, घटना की सूचना में एसपी अमित कुमार रेणु मधुबन थाना पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है. 

ये भी पढ़ें- गिरिडीहः बकरी चोरी के आरोप में पकड़े गये शख्स की हाजत में मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप

आरोप है कि बलवान महतो की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है. घटना शुक्रवार की रात की बताया जा रही है. शनिवार सुबह मामले का खुलासा हुआ. मृतक धनबाद के तोपचांची का रहने वाला था.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, खोटातांड गांव में शुक्रवार को बलवान महतो किसी ग्रामीण की बकरी चोरी कर भाग रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मधुबन थाना पुलिस के हवाले कर दिया था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात ही हाजत में उसकी मौत हो गई थी. आरोपी की मौत कैसे हुई, इस सवाल पर कुछ लोग आत्महत्या की बात कह रहे हैं तो कुछ पुलिस की पिटाई को मौत का कारण बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button