
East Singhbhum: चाकुलिया धालभूमगढ़ में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया.

इसे भी पढ़ें : आखिर ITBP के जवान दोबारा क्यों जाना चाहते हैं अफगानिस्तान? जानें हाई कोर्ट ने क्या कहा
घटना घाटशिला के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धालभूमगढ़ चाकुलिया मुख्य मार्ग की है जहां शुक्रवार की देर रात जोड़ीसा गांव के पास बाइक के साथ साईकिल की टक्कर हो गई थी. इस टक्कर साइकिल सवार अशोक नायक नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे चाकुलिया सीएचसी में भर्ती ले जाया गया. जहां से उसे कटक ओड़िसा रेफर कर दिया गया लेकिन अशोक की जान नहीं बच सकी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को कटक से सीधे अपने घर ले आए और सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुषों के साथ लाठी डंडा के साथ धालभूमगढ़ चाकुलिया मुख्य सड़क पर शव रखकर सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 10 लाख मुआवजा देने की मांग पर सड़क जाम कर रखा है.

सड़क जाम की घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ चाकुलिया देवीलाल उराँव और थाना प्रभारी चाकुलिया रंजित उराँव जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया परन्तु ग्रामीण नहीं माने और तुरंत मुआवजा देने की बात कह रहे हैं. प्रशासन लगातार ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटा हुआ है. ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम करने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गी है जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है.




