Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

घाटशिला : स्वर्णरेखा नदी में एक के डूबने की खबर, बराज का गेट बंद कर गोताखोरों को लगाया गया

Ghatshila : घाटशिला टूमानडूंगरी निवासी रामचंद्र सोय नामक व्यक्ति के शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में डूब जाने की सूचना है. इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने गोताखोरों को रामचंद्र की खोजबीन में लगाया है. इसके साथ ही प्रशासन ने गालूडीह बराज का गेट बंद कर दिया है, ताकि पानी कम होने के चलते खोजबीन में आसानी हो सके.  प्रशासन और ग्रामीण मिलकर रामचंद्र सोय की खोजबीन कर रहे हैं. अभी तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चला है. घटना की सूचना मिलने पर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता लखन मार्डी भी नदी तट पर पहुंचे. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा है. इनमें भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, सुबोध सिंह, नरेश चंद्र महतो, षष्ठी गोराई, सुपई मार्डी, सोना सिंह आदि भी मौजूद थे.

इस भी पढ़ें – Chaibasa : बच्चे की गला दबाकर हत्या करने वाली महिला को उम्र कैद, विवाद के बाद की थी 5 साल के मासूम की हत्या

Related Articles

Back to top button