
Ranchi: झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड इंप्लाई, इप्म्पलाॉइज फेडरेशन का शिष्टमंडल विक्रांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह से मिलकर शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ दिए जाने के विषय पर वार्ता किया. वार्ता के दौरान इस विषय पर सचिव को सारी जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा गया. सचिव ने महासंघ के पक्ष को सुनने के बाद इस बात पर पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक संवर्ग को एमएसीपी का लाभ दिए जाने पर एक सप्ताह के भीतर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. विक्रांत सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार ने अपने कर्मचारियों के हितों के लिए पुरानी पेंशन, कैशलेस मेडिकल से लेकर कई बड़े मांगों को पूरा किया है और कर्मचारी भी सरकार की ओर हमेशा आशा भरी नजरों से देखते हैं. आज की वार्ता में प्रांतीय अध्यक्ष के साथ प्रांतीय महासचिव उज्जवल कुमार तिवारी, प्रांतीय संयोजक आनंद किशोर साहू, प्रांतीय संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो, संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार, विधिक सलाहकार ध्रुव ज्योति, प्रांतीय कमेटी के सदस्य शिवनारायण महतो, रांची जिला के जिला अध्यक्ष मोहम्मद कयामुद्दीन खान, धनबाद जिला कार्यकारिणी के सदस्य दीपक कुमार एवं विजय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: राजीव अरूण एक्का सीएम के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त




