DeogharJharkhand

देवघर में भाजपा महिला मोर्चा ने जलप्रहरी समीर को किया सम्मानित

Deoghar: बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जल प्रहरी समीर अंसारी को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. हाल ही में दिल्ली में आयोजित जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में आयोजित जल विषय के चुनौती पर जल क्षेत्र में कार्य करने वालों को जल प्रहरी के रूप में सम्मानित किया गया. जिसमें देवघर के गुल्लीपथार के समीर अंसारी को भी सम्मानित किया गया. आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों से सम्मानित होने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में निकट भविष्य में ही भयंकर जल संकट को लेकर सतर्क व सावधान होने का संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें:पलामू : 80 प्रतिशत धान की खरीद, FCI प्राप्त करने की सुस्त रफ्तार पर भड़के उपायुक्त

साथ ही लोगों से अति शीघ्र ही जल संचयन एवं संवर्धन करने का आग्रह किया. महिला मोर्चा की बहनें समीर अंसारी के बातों से प्रभावित होकर उनके कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजया सिंह, महामंत्री अलका सोनी, निशा सिंह, उपाध्यक्ष सुमन केसरी, मल्लिका झा, मीडिया प्रभारी संध्या कुमारी, जिला कार्यसमिति सदस्य कुसुम सिंह, महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थी.

इसे भी पढ़ें:स्कूलों से ड्रॉप आउट पर केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने जतायी चिंता, कहा- निदान में केंद्र से मिलेगी मदद

Related Articles

Back to top button