
Ranchi: ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) के एडवाइजर, ऑल इंडिया नेशनलाइज्ड बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन (एआईएनबीओएफ) के सभापति और अधिकारी महासंघ के महासचिव कॉमरेड सुनील कुमार अपने दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सरकार के प्राइवेटाइजेशन पॉलिसी का विरोध किया. साथ ही कहा कि सरकार जिस तरह से पब्लिक सेक्टर का प्राइवेटाइजेशन करने में लगी है उसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे. उन्होंने कहा कि हमारे देश की बुनियाद ही पब्लिक सेक्टर है. आज सरकार गैर जिम्मेदाराना तरीके से प्राइवेट हाथों में सौंप रही है. उन्होंने एचईसी और के साथ उषा मार्टिन का उदाहरण देते हुए कहा कि इन संस्थानों को देख लीजिए तो फर्क साफ नजर आएगा.
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में नाव डूबने से तीन युवक लापता, एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी
देश में बेरोजगारी संकट बढ़ेगा
उन्होंने कहा कि प्राइवेटाइजेशन से देशभर में बेरोजगारी का संकट बढ़ेगा, लोगों को असमान वेतन काम के अनियमित घंटे से जूझना होगा. पीएसयू बैंक की बात करें तो रांची शहर के बाहर कितने प्राईवेट बैंक की शाखाएं हैं. उन्होंने कहा कि अगर देश के हर शहर, हर गांव को बचाना है तो हर वर्ग और हर तबके को प्राइवेटाइजेशन के विरोध में आवाज उठानी होगी. वरना वह दिन दूर नहीं जब इस्ट इंडिया कंपनी जैसी कोई दूसरी कंपनी हमपर फिर से राज करेगी.
इसे भी पढ़ें : वैशाली में पार्किंग विवाद में युवक से बर्बरता, गाड़ी में बांधकर घसीटा, मौत
ये रहे मौजूद
एआईबीओसी के झारखंड राज्य इकाई के सलाहकार और बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी संघ झारखंड राज्य इकाई के महासचिव कॉमरेड सुनील लकड़ा, एआईबीजीसी झारखंड राज्य इकाई के अध्यक्ष अखिलेश कुमार, एआईबीओसी झारखण्ड राज्य इकाई के सचिव सह बीओआई अधिकारी संघ झारखंड राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष प्रकाश उरांव, बीओआई अधिकारी संघ झारखंड राज्य इकाई के अध्यक्ष अमित कुमार, उपमहासचिव कॉमरेड विजय कुमार वाधवा, सहायक महासचिव मनीष नारायण, कोषाध्यक्ष वरुण कुमार एआईबीओसी झारखण्ड राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष भरत लाल ठाकुर, हरीश कुमार, मो अली हसन व अन्य बैंक कर्मी मौजूद थे.
बैंक की योजना और उपलब्धियां बताई
-झारखंड के रूरल एरिया में 50 नए ब्रांच खोलेगी बैंक आफ इंडिया
-केसीसी की तरह ही हार्टिकल्टर और फ्लोरिकल्चर के लिए देंगे लोन
-बैंक आफ इंडिया एसएलबीसी में है अग्रणी
-स्टाफ और आफिसर्स ने कोरोना काल में किया बेहतर काम
-सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं का बेहतर सहयोग मिला
इसे भी पढ़ें : रामनवमी के जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले मकानों के छतों पर ईंट, पत्थर, शीशी रखने पर मकान मालिक के खिलाफ होगा लीगल एक्शन




