Lead NewsNationalTOP SLIDER

उपलब्धि: भारतीय वायुसेना व नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया

New Delhi: भारतीय वायुसेना और नौसेना ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मंगलवार को दोनों सेनाओं ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. परीक्षण पूर्वी समुद्री तट पर सुखोई फाइटर प्लेन से किया गया है. वायुसेना ने ट्वीट कर उपलब्धि भरी यह जानकारी शेयर की है. ट्वीट में कहा, ‘आज पूर्वी तट पर वायुसेना ने सुखोई 30 विमान से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया. दावा किया कि मिसाइल ने सेवा मुक्त जहाज पर पर सटीक निशाना साधा.

इसके साथ ही भारतीय नेवी ने भी ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया. भारतीय नेवी ने अलग ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्नत मॉड्यूलर लॉन्चर से आईएनएस द्वारा पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल का परीक्षण किया गया और ये सफल रहा. फायरिंग ने एक बार फिर ब्रह्मोस की लंबी दूरी की स्ट्राइक क्षमता के साथ-साथ फ्रंटलाइन प्लेटफार्मों से एकीकृत नेटवर्क केंद्रित संचालन के सत्यापन का प्रदर्शन किया.

मालूम हो कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस का संयुक्त उपक्रम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है. इन मिसाइलों को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है. यह मिसाइल 2.8 मैक या ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना की गति से उड़ान भरती है. मिसाइल के एडवांस वर्जन की सीमा को 290 किमी से लगभग 350 किमी तक बढ़ाया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button