JharkhandKoderma

कोडरमा में खाना बनाने के दौरान आग लगने से महिला की मौत

Koderma: जिले के जयनगर थाना अंतर्गत स्वर्णकार मुहल्ला में गैस चूल्हा पर खाना बनाने के दौरान अचानक कपड़े में आग लग जाने से महिला पूरी तरह झुलस गयी और मौके पर ही मौत हो गई. मृतका की पहचान अरुणा देवी (उम्र 67 वर्ष, पति सुखदेव सिंह, स्वर्णकार मुहल्ला, जयनगर) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मगलवार की रात वह अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान अचानक कपड़े में आग पकड़ लेने से वह बुरी तरह झुलस गयी और मौके पर ही मौत हो गई. इसकी सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बुधवार को अंत्यपरीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

Related Articles

Back to top button