
Palamu/Garhwa : पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा के धुरकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर आधा दर्जन बीड़ी पत्ता के तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस कारोबार से जुड़े आधा दर्जन बाईक पकड़ी हैं. पकड़े गए सभी लोग अवैध तरीके से बीड़ी पत्त बाईक पर लेकर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रामचन्द्रपुर जा रहे थे.
धुरकी के थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान थाना क्षेत्र के बरसोती गांव से बीड़ी पत्ता ले जाते सभी को रंगे हाथों पकड़ा है. पकड़े गये तस्करों में नसीम अंसारी, शमीम अंसारी, ताहिर अंसारी, सफूला अंसारी, खुर्शीद आलम व विक्रम सिंह शामिल हैं. विक्रम सिंह को छोड़ सभी छत्तीसगढ़ के रामचन्द्रपुर के रहने वाले हैं. विक्रम सिंह धुरकी के बरसोती का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें – बिजली आपूर्ति बदतर होने के सबूत: चार सालों में औद्योगिक इकाइयों में प्रतिमाह 1.10 लाख लीटर डीजल की बढ़ी खपत
कैसे हुई गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार व सअनि मनोज कुमार रात्रि में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी बीच बरसोती गांव में बाईक पर बीड़ी पत्ता ले जा रहे आधा दर्जन बाईक सवार लोगों को पुलिस ने रोका. हालांकि पुलिस की गाड़ी देखकर बीड़ी पत्ता तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सब पकड़े गए. पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने बीड़ी पत्ता का कोई वैध कागजात नहीं दिखाया न ही संतोजनक जवाब दिया, लिहाजा पुलिस ने सबको हिरासत में ले लिया.
पकड़े गए लोगों ने कबूला कि वे लोग धुरकी के जंगली इलाकों से अवैध रूप से बीड़ी पत्ता पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर में ले जाकर बेचते हैं. पुलिस ने सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें – मुख्य सचिव ने सभी विभागों को दिया टास्क, अगले 4 माह में अभियान चला कर विकास कार्यों को पूरा करें




