GarhwaJharkhand

गढ़वा: PHED मंत्री ने किया बाबा खोन्हरनाथ तोरण द्वार का उद्घाटन, चारदीवारी व सड़क की रखी आधारशिला

Garhwa : गढ़वा विधायक एवं झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर बाबा खोन्हरनाथ तोरण द्वार का फीता काटकर एवं पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया. शहर के समीपवर्ती गिजना गांव स्थित बाबा खोन्हरनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर तिलदाग गांव में बने तोरण द्वार का उद्घाटन किया गया, जबकि पीडब्लयूडी मुख्य पथ से बाबा खोन्हरनाथ मंदिर का पथ निर्माण का मंत्री ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. इस दौरान मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण एवं भव्य भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ज्ञात हो कि तोरण द्वार का निर्माण मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निजी कोष से किया गया है. मंदिर परिसर में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पलामू आयुक्त जटाशंकर चैधरी, उपायुक्त राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त एसएन उपाध्याय ने पौधारोपण किया.

इसे भी पढ़ें :पीएम मटेरियल पर सीएम नीतीश का आया जवाब, कहा- हम सेवक हैं, पीएम बनने की इच्छा और आकांक्षा नहीं

मौके पर बाबा खोन्हरनाथ मंदिर श्राईन ट्रस्ट गिजना की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बाबा खोन्हरनाथ महादेव की कृपा एवं गढ़वा की जनता के आशीर्वाद से गढ़वा की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है. इसे वे आजीवन नहीं भूल सकते हैं. गढ़वा के विकास का सपना को वे हर हाल में पूरा करेंगे.

उन्हांने कहा कि गढ़वा की हर छोटी-बड़ी समस्या से वे अवगत हैं. गढ़वा को विकास के पथ पर सबसे उपर पायदान में पहुंचाना, उनकी प्राथमिकता है. वे एक ईमानदार संकल्प के साथ गढ़वा के विकास में तन, मन, धन से लगे हुए हैं. कोरोना के भयावह संक्रमण काल में भी जनता से विमुख नहीं हुए. हमेशा जनता के साथ जुड़कर रहे.

मंत्री ने बाबा खोन्हरनाथ से अपने राज्य, देश सहित संपूर्ण विश्व से कोरोना माहामारी को समाप्त कर अमन चैन प्रदान करने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में झारखंड ने सबसे गरीब राज्य होने एवं काफी कम संसाधन होने के बावजूद काफी बेहतर तरीके से मुकाबला किया.

इसे भी पढ़ें :राज्यभर में इंटर के रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा, JAC से छात्रों ने मांगा इंसाफ

झारखंड का डंका भारत ही नहीं पूरी दुनियां में बजा. कार्यक्रम में मंत्री ने सड़क निर्माण के भूमि दानकर्ता रामप्रसाद यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया.

मौके पर मुख्य रूप से सिविल सर्जन डा. कमलेश कुमार, गढ़वा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कृष्ण सिन्हा, परशुराम तिवारी, परेश तिवारी, गढ़वा नप अध्यक्ष पिंकी केशरी, श्राईन ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सच्चिदा तिवारी, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजली गुुप्ता, प्रवक्ता धीरज दूबे, कंचन साहु, नितेश सिंह, नवीन तिवारी, देवराज उपाध्याय, राजकिशोर यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :नौवीं के छात्र 15 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बिहार बोर्ड ने डेट बढ़ाई

Related Articles

Back to top button