
Ranchi : कोल्हान विवि के पूर्व वीसी डॉ आरपीपी सिंह का निधन हो गया है. कुछ दिनों पूर्व वे कोरोना पॉजिटिव हुए थे फिर बाद में निगेटिव हो गये थे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वे कैंसर पेशेंट भी थे. शनिवार की रात हेल्थ इश्यू होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था जहां रस्ते में ही उनका निधन हो गया. बताते चलें कि अविनाश कुमार उनके बेटे हैं. वे यूनिवर्सल करियर सेंटर के नाम से कोचिंग चलाते हैं.
इसे भी पढ़ें:धनबाद : नाली विवाद में युवक की हत्या, आरोपी के घर व थाना का किया घेराव, तीन बाइक जलाये, कई थानों की पुलिस पहुचीं
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शोक जतायाः
उनके निधन पर राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा दुःख व शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि आरपीपी सिंह एक कुशल शिक्षाविद रहे हैं. उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान कायम की. उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.
इसे भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता किशन रुंगटा का कोविड-19 से निधन




