
Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में झाड़-फूंक कर कोरोना का इलाज करने वाले कथित एक बाबा की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कथित बाबा हाथ चूम कर कोरोना का इलाज करता था, जानकारी के अनुसार, इसके संपर्क में आने से 23 लोगों को संक्रमित हो गए हैं. इसके बाद रतलाम में हड़कंप मचा हुआ है.
हाथ चुम कर कोरोना का कथित तौर पर इलाज करने वाले बाबा की पहचान असलम बाबा के रूप में थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, असलम का असली नाम अनवर शाह था. वह रतलाम के नयापुरा इलाके में करीब 15 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहा था. स्थानीय बताते हैं कि असलम यहीं रहकर झाड़-फूंक कर लोगों का इलाज करने का दावा करता था.
बताया जाता है कि सीधे-साधे लोग इसके चक्कर में फंस कर इलाज करवाने आते थे. असलम बीमारी दूर करने के नाम पर लोगों से मोटी रकम भी वसूलता था. यही नहीं, कोरोना कोरोना महामारी के बीच भी इसने कोविड-19 भी ठीक करने का दावा करता था, जिसके बाद कई लोग इसके पास इलाज कराने आते थे.
‘KISS’ कर करता था इलाज
स्थानीय बताते हैं कि वह उसके पास आने वालें लोगों का इलाज हाथ चूम कर करता था, साथ ही पानी में फूंक मार कर लोगों को पिलाता भी था। यही नहीं, कथित बाबा हर रोग का इलाज करने का दावा करता था. अंधविश्वास के चक्कर में लोग इसके पास चले आते थे।
4 जून को मौत
हालांकि बाबा खुद कैसे कोरोना से संक्रमित हुआ, इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है. तबीयत खराब होने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 जून को उसकी मौत हो गई.
23 लोग संक्रमित
असलम की मौत के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग को पता चला कि यह झांड़-फूंक कर इलाज करने का काम करता था. उसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अब तक इसके संपर्क में आने से 23 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जिसमें 7 इसके परिवार के ही लोग हैं




