Crime NewsJharkhandRanchi

बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे युवक को जैप जवान ने डंडे से मारा, सिर फूटा

Ranchi : एक तरफ रांची में हर दिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं, वहीं वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस आम जनता के साथ मारपीट कर पुलिसिया खौफ बनाने की भरपूर कोशिश में लगी हुए है. मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर वाहन चेकिंग के नाम पर जैप के जवान ने प्रकाश कुमार नामक युवक को मारकर उसका सिर फोड़ दिया. इस संबंध में युवक के परिजनों द्वारा कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया है. युवक मूल रूप से धनबाद का रहनेवाला है. वह रांची में डेली मार्केट के पास हॉस्टल में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है. बता दें कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा पिछले सप्ताह भी एक युवक के साथ मारपीट की गयी थी.

इसे भी पढ़ें- राजधानी में जमीन पर कब्जा करने का चल रहा खेल, हो रही हैं हत्याएं

क्या है मामला

पीड़ित युवक प्रकाश कुमा ने बताया कि वह बाइक से सर्जना चौक की तरफ से आ रहा था. उसने हेलमेट नहीं पहना था. प्रकाश का आरोप है कि जैप के जवान विक्की विश्वकर्मा ने उसे रुकने को भी नहीं कहा और सीधे डंडा से मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया. उसके बाद उसके परिजन कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराने गये, लेकिन कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा कहा गया कि इसकी शिकायत कमांडेंट से की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- झारखंड के तीन स्कूलों को केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने दिया स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

कुछ दिनों पहले सुजाता चौक के पास भी हुई थी मारपीट

कुछ दिनों पहले ही सुजाता चौक के पास ऐसी ही एक घटना हुई थी. सुजाता चौक के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा सोनू मिश्रा नामक युवक के साथ मारपीट की गयी थी, जिससे उसके शरीर में काफी चोट भी लगी थी. मारपीट करने को लेकर ट्रैफिक डीएसपी पर भी आरोप लगा था. इस मामले में ट्रैफिक एसपी द्वारा एक एएसआई को सस्पेंड भी कर दिया गया था.

इसे भी पढ़ें- राजधानी में 360 करोड़ का पहले चरण का सीवरेज-ड्रेनेज का काम अधूरा, सरकार ने बदल दी सलाहकार कंपनी

पुलिसिया खौफ बनाने की कोशिश कर रही है पुलिस

वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस आम जनता के साथ मारपीट कर पुलिसिया खौफ बनाने का भरपूर कोशिश में लगी हुए है. हेलमेट चेकिंग के नाम पर पुलिस का बर्ताव सही नहीं होता है. पुलिस के जवान और अधिकारी तरीके से बात भी नहीं करते हैं. जिसके चलते पुलिस के जवान और आम जनता के बीच अक्सर तू-तू मैं-मैं होती रहती है.

Related Articles

Back to top button