
Palamu/Garhwa: पलामू प्रमंडल में कोरोना वायरस का संक्रमण चरम पर है. बुधवार देर रात प्रमंडल में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गयी. इसके साथ ही 16 दिनों के दौरान यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गयी है. इनमें से गढ़वा जिले में चार संक्रमितों की मौत हुई है. पलामू और लातेहार में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें –निबंधन कार्यालय में अंगद की तरह जमे हुए हैं कई कर्मचारी, ACB कर रही कईयों की संपत्ति जांच
पति-पत्नी दोनों ने करायी थी कोविड जांच
55 वर्षीय कोरोना मरीज (व्यवसायी) गढ़वा मुख्यालय के रहने वाले थे. मरीज को पहले से किडनी, शुगर की बीमारी थी. बीमार रहने पर बुधवार को व्यवसायी और उनकी पत्नी ने कोरोना जांच करायी. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसके बाद दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया.
रांची रिम्स पहुंचने पर तोड़ा दम
कोविड सेंटर में हालत गंभीर होने के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि रांची रिम्स पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही मरीज ने दम तोड़ दिया. कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ने वाले अधेड़ गढ़वा के जाने-माने व्यवसायी थे. उनकी एक रिश्तेदार गढ़वा नगर पंचायत के बड़े पद पर रह चुकी हैं.
कब-कब हुई कोरोना संक्रमितों की मौत
पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले में अबतक 4 की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी है. बीते 20 जुलाई 2020 को इस जिले में पहली मौत हुई. 58 वर्षीय आंगनबाड़ी सेविका ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया. इसके बाद 24 जुलाई को गढ़वा सिंचाई विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता के 84 वर्षीय पिता ने दम तोड़ दिया था.
अभियंता के पिता बिहार के डेहरी से अपने बेटे के पास आये थे. इसके बाद उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. गढ़वा सदर अस्पताल के कोविड में उनका इलाज किया गया था. स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें बाहर ले जाकर इलाज कराना चाहते थे, लेकिन समय पर एम्बुलेंस नहीं मिल पाया था. इसपर उन्होंने विरोध दर्ज किया था.
वहीं 30 जुलाई को गढ़वा के नगर उंटारी में कार्यरत बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक की मौत पलामू के मेदिनीनगर में इलाज के बाद रांची के मेडिका में मौत हो गयी थी. इसी तरह 1 अगस्त को नगर उंटारी के 70 वर्षीय रिटायर आयुष चिकित्सक डॉक्टर सचिदानंद वर्मा की मौत हो गयी थी. दोपहर में मौत के बाद लगा था कि उनकी मौत हर्टअटैक से हुई, लेकिन शाम में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग ने मौत का कारण कोरोना संक्रमण बताया था.
लातेहार के बरवाडीह निवासी ने तोड़ा दम
गत 3 अगस्त को लातेहार जिले के बरवाडीह में 62 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना वायरस से दम तोड़ दिया था. संक्रमित डायवटिज रोग से पीड़ित था. प्रशासन ने मृतक की कोरोना जांच करायी. एंटीजन किट से की गयी जांच के बाद मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी. मृतक के परिवार के सदस्यों की भी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी.
इसे भी पढ़ें –अनुमानित राशि की स्वीकृति के बाद भी बिजली संविदा कर्मियों को नहीं किया गया तीन साल का भुगतान





Peculiar article, exactly what I was looking for.
We are a group of volunteers and opening a brand new scheme in our community.
Your web site provided us with valuable info to work on. You have performed an impressive
task and our whole community will probably be grateful to
you. yynxznuh cheap flights
My spouse and I stumbled over here different
web page and thought I might as well check things out. I like what I see so
now i’m following you. Look forward to looking over your web page for a second time.
No matter if some one searches for his vital thing, so he/she needs
to be available that in detail, thus that thing is maintained over
here.
Wow, this post is pleasant, my younger sister
is analyzing such things, thus I am going to tell her.
adreamoftrains web hosting providers
What a information of un-ambiguity and preserveness of precious familiarity regarding
unpredicted emotions.
bookmarked!!, I like your blog!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I really like and appreciate your blog post.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.