
Koderma: ऑपरेशन सतर्क के तहत अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आइपीएफ (Inspector of railway protection force) शाहिद खान व आइपीएफ कोडरमा जवाहर लाल कोडरमा स्टेशन में आपराधिक गतिविधि हेतु गुप्त निगरानी कर रहे थे, इस दौरान कोडरमा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12366 जन शताब्दी आई. गुप्त निगरानी के क्रम में उक्त गाड़ी के इंजन के दूसरे कोच से एक व्यक्ति को तीन पीठु बैग के साथ गाड़ी से उतरकर पीएफ 4 के अंतिम छोर पर जाते हुए देखा गया. शंका होने पर एक व्यक्ति को रोक कर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम पंकज कुमार (उम्र 24 वर्ष, पिता विनोद कुमार सा चकधरी पोस्ट नगरनौसा थाना दनियावा जिला पटना) बताया.
इसे भी पढ़ें:चार डीएमओ से ईडी ने की आमने-सामने पूछताछ
शंका के आधार पर उसके पास से बरामद तीनों पीठू बैग को चेक किया गया तो कुल 70 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई जिसमे 58 अदद ब्लेंडर प्राइड तथा 12 अदद रॉयल चैलेंज बरामद किया गया. बरामद सभी शराब का मूल्य 39040 रुपये है.
जप्त शराब व गिरफ्तार व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट कोडरमा लाया गया. सभी जब्त शराब व गिरफ्तार युवक को उत्पाद विभाग कोडरमा को सुपुर्द कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में भाजपा नेता के भाई की गुंडागर्दी, अस्पताल के कर्मियों के साथ की मारपीट, जवान की वर्दी फाड़ी, देखें वीडियो




