Breaking NewsMain SliderNational

मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया गैंगस्टर विकास दुबे

Ujjain: कानपुर शूटआउट के सातवें दिन पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है. गैंगस्टर दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है. खबर है कि महाकाल का दर्शन कर वो बाहर निकला ही था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

बता दें कि कानपुर  में आठ पुलिस वालों की हत्या को लेकर यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी. फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. उसे महाकाल थाने में रखा गया है. यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है.

इसे भी पढ़ेंःगैंगस्टर विकास दुबे के दो सहयोगियों का एनकाउंटर, कानपुर में प्रभात मिश्रा व इटावा में बउआ दुबे ढेर

कानपुर शूटआउट के 6 दिनों में उस पर रखी गयी इनाम की राशि को 10 गुना करते हुए 5 लाख कर दिया गया था. वहीं विकास दुबे के कई साथियों को पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराया है. साथ ही कुछ गिरफ्तार हुए हैं. वहीं पूरे घटनाक्रम को लेकर चौबेपुर थाना पुलिस संदेह के घेरे में है. कई पुलिसवालों पर कार्रवाई हुई है.

गुरुवार को मारा गया दो साथी

इससे पहले गुरुवार को विकास दुबे का दो साथी एनकाउंटर में मारा गया. प्रभात मिश्रा पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद एनकाउंटर में उसे पुलिस ने मार गिराया. बता दें कि प्रभात मिश्रा को बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था.  पुलिस ने प्रभात के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था और इसके पास से 4 पिस्टल बरामद हुए थे, जिसमें 9mm की 2 पिस्टल पुलिस से लूटी हुई थी. इसके अलावा विकास दुबे गैंग का एक और मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बबन शुक्ला भी इटावा में ढेर हो गया.वहीं दूसरी ओर पुलिस की एक अलग टीम ने इटावा में विकास दुबे के सहयोगी बउआ दुबे का एनकाउंटर किया.

इसे भी पढ़ेंःबिहार में Corona के 24 घंटे में रिकॉर्ड 749 नये केस, मृतक संख्या बढ़कर 100 हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button