BiharCorona_Updates

बिहार में Corona के 24 घंटे में रिकॉर्ड 749 नये केस, मृतक संख्या बढ़कर 100 हुई

Patna: बिहार में बुधवार को पहली बार एक दिन में कोविड-19 के 749 मामले सामने आए हैं. वहीं प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 749 मामले सामने आए.

पटना में सबसे अधिक केस

इन 749 मामलों में पटना जिले में सबसे अधिक 235, बेगूसराय में 67, गोपालगंज में 61, भागलपुर में 50, नवादा में 36, मुंगेर में 24, पूर्णिया में 22, सिवान में 20, जहानाबाद में 18, मुजफ्फरपुर में 17, गया में 15, खगडिया एवं बक्सर में 14—14, सुपौल एवं मधेपुरा में 13—13, अरवल में 12 मामले शामिल हैं.

इन 749 मामलों में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला और झारखंड के गोड्डा जिले के एक-एक लोग भी शामिल हैं जिनके नमूने पटना में एकत्रित किये गये थे.

एक दिन में 2 की मौत

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 749 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इसके कुल मामले बढ़कर 13274 हो गये. बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान अररिया एवं भागलपुर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत का मामला भी सामने आया है. इसके साथ ही प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गयी. बिहार में अबतक 2,75,554 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 9541 मरीज ठीक हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button