Corona_UpdatesMain SliderNational

Corona Update: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 24 हजार से अधिक नये केस, 487 की मौत

New Delhi: देश में कोरोना संक्रमण के लगातार नये केस सामने आ रहे हैं. रोजाना ही इससे संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में अब तक के सबसे अधिक केस सामने आए हैं. एक दिन में भारत में 24 हजार से ज्यादा मामले प्रकाश में आये हैं. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर साढ़े सात लाख से पार चली गयी है.

24 घंटे में देश में लगभग 500 के करीब लोगों ने इस महामारी की वजह से अपनी जान गंवा दी है. जिसके बाद इस वायरस से मरने वालों का कुल आंकड़ा 21 हजार के पर पहुंच चुका है.

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया गैंगस्टर विकास दुबे

मरीजों की संख्या साढ़े सात लाख से पार

देश में कोरोना संक्रमित लोगों का आंकड़ा साढ़े सात लाख से पार हो चुका है. एक दिन में रिकॉर्ड 24,879 नये केस आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,67,296 हो गयी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 487 मरीजों की जान चली गयी. इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या 21,129 पहुंच गयी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक देश में फिलहाल 4,76,378 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. इनमें से एक अपने देश वापस लौट चुका है. जबकि अभी भी भारत में 2,69,789 लोगों का इलाज चल रहा है. ये लोग अभी भी कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे हैं.

मालूम हो कि संक्रमण के मामले में भारत तीसरे नबंर पर है. दुनिया में सबसे अधिक कोरोना के मामले अमेरिका में हैं. वहीं ब्राजील दूसरे नबंर पर है.

इसे भी पढ़ें- गैंगस्टर विकास दुबे के दो सहयोगियों का एनकाउंटर, कानपुर में प्रभात मिश्रा व इटावा में बउआ दुबे ढेर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button