JharkhandLead NewsNEWSRanchi

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की 6 दिनों की पूछताछ के बाद एटीएस कोर्ट में पेशी, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Ranchi: गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को एटीएस ने 6 दिन की पूछताछ के बाद बुधवार को विशेष अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया. एटीएस ने 19 मई को पूछताछ के लिए अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर  लिया था. अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी 16 मई को हुई थी. अमन श्रीवास्तव को एटीएस टीम ने  महाराष्ट्र एटीएस के सहयोग से वासी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था.

 

गिरफ्तारी के बाद उसे मुंबई कोर्ट में प्रस्तुत किया गया. साथ ही उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया गया था. ट्रांजिट रिमांड की अवधि खत्म होने से पहले उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे एटीएस अदालत में बीते गुरुवार को पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था.  झारखंड पुलिस की आंतकवाद निरोधक दस्ता(एटीएस) ने 17 जनवरी 2022 को अमन श्रीवास्तव समेत उसके गैंग के 16 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

Related Articles

Back to top button