GoddaJharkhandLead News

मेले के दिन किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Ranchi : गोड्डा जिले की सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपियों में सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के ही याकूब हेम्ब्रम, लोलिन हेम्ब्रम और एक नाबागिल शामिल है. पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल को सूचना मिली कि सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के गोलकुण्डा के जंगल में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस संदर्भ में सुंदरपहाड़ी थाना (कांड सख्या16/24) सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एक छापामारी दल ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की. होली के दिन मंगलवार को हटिया से ही इन लोगों ने दुष्कर्म करने की योजना बनायी थी. इसके बाद 29 मार्च की रात को पकड़ीखुटा के पहाडिया मेले के दिन घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा है. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – 2.50 करोड़ के डोडा के साथ आधा दर्जन आरोपी 11.50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button