
Ranchi : गणतंत्र दिवस पर राज्य के 3 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. इनमें आइपीएस अधिकारी ऋषभ कुमार झा व एएसपी अनुराग राज को वीरता पुरस्कार, वहीं आइपीएस अधिकारी संजय लाटकर को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक दिया जायेगा. सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक बिपिन रजक (एएसआइ स्पेशल ब्रांच रांची), रमाकांत उपाध्याय (एएसआइ एसटीएफ रांची), श्याम कुमार (एएसआइ देवघर), श्रीपत कुमार (एएसआइ चाईबासा), जानिया बिरुवा (हवलदार एसटीएफ रांची), रमाशंकर यादव (एएसआइ एसटीएफ), जिदन भेंगरा (झारखंड जगुआर), शंकर दयाल मिश्रा (झारखंड जगुआर), चक्कर साहू (हवलदार खूंटी), मो0 राशिद (आरक्षी टेक्निकल, पद्मा), मोनिर खान आरक्षी स्पेशल ब्रांच) व मनोज कुमार दमाई (एसटीएफ) को दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : पंचायत सचिव व निम्नवर्गीय लिपिक भर्ती निविदा रद्द करने से छात्र आजसू आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन
एसडीपीओ रहते मार गिराया था दिनेश गोप के निजी बाडीगार्ड को
तत्कालीन खूंटी एसडीपीओ ऋषभ कुमार झा ने वर्ष 2019 में पीएलएफआइ के उग्रवादी विक्रम टोप्नो को मार गिराया था. 14 फरवरी 2019 को खूंटी पुलिस व पीएलएफआइ के बीच रनिया थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुआ था. इस अभियान में एएसपी अभियान अनुराग राय भी शामिल थे. विक्रम टोप्नो पीएलएफआइ के कुख्यात उग्रवादी 25 लाख के इनामी दिनेश गोप का निजी बॉडीगार्ड था. झारखंड कैडर के 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी ऋषभ कुमार झा तेज तर्रार अधिकारियों में गिने जाते हैं. कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में शामिल रहे हैं.
कई इनामी नक्सलियों को किया ढेर
झारखंड कैडर के 1995 बैच के आइपीएस अधिकारी संजय आनंद लाटकर सात वर्ष केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में आइजी के पद पर तैनात थे. झारखंड-बिहार में नक्सल विरोधी ऑपरेशन का नेतृत्व उनके हाथ में रहा. उनके नेतृत्व में अभियान के दौरान कई बड़ी सफलताएं हासिल हुईं. उनके कुशल नेतृत्व में कई इनामी नक्सली मारे गये. बिहार-झारखंड में नक्सलवाद पर काफी हद तक इनके कुशल नेतृत्व में लगाम लगाया गया. सीआरपीएफ में सेवा के दौरान उन्हें विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था. वर्तमान में आइपीएस अधिकारी संजय लाटकर एडीजी ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : बिहार मेडिकल के टॉप 10 में सफल होने वाले अधिकतर छात्र गोल इंस्टीट्यूट के




