
Political Editor
Chaibasa: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को चाईबासा से झारखंड में मिशन 2024 का शंखनाद किया. उन्होंने जनता से 2024 के लोकसभा चुनाव में चाईबासा सीट भाजपा की झोली में देने की अपील की. कहा कि तीन वर्षों में राज्य के हेमन्त सरकार ने बिचौलियों, दलालों के हाथों सरकार को ही बेच दिया है. आदिवासी का नाम लेकर सत्ता में आई यह भ्रष्टाचारी सरकार घुसपैठियों के हाथों आदिवासी की जमीन को बेच दिया है. जनता सब देख रही है और 2024 के चुनाव में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकेंगी. कहा कि हेमन्त सरकार ने झारखंड को तबाह कर दिया है. उन्होंने आह्वान किया कि 2024 में चाईबासा की सीट नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए दें, हम वादा करते हैं कि इस क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में आज से जातिगत सर्वेक्षण हुआ शुरू, दो चरणों में 31 मई को पूरा होगा
जोहर , प्रणाम , नमस्कार से शुरू किया भाषण
अमित शाह ने जोहर, नमस्कार, प्रणाम से अपने भाषण की शुरुआत की. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को प्रणाम कर बात की शुरुआत करता हूं. कहा ये बाबा तिलका मांझी, गणपत राय, फूलो झानू, की भूमि है. सभी शहीदों को प्रणाम करता हूं. यहां अधिकार की मांग पुरानी है. ये क्षेत्र देश के आजादी के लिए अग्रसर रहा है. 19 नवंबर 1837 को सिरेंसिया घाटी में पोटा हो 400 अंगेजों से लड़े, फिर धोखे से उन्हें फांसी पर चढ़ाया. हो शहीदों को पूरा देश, मेरा गुजरात याद करता है. यहां से पूरे भारत की गरीबी मिटाई जा सकती है. जब मुंडा जी थे पूर्ण बहुमत नहीं था. रघुवर ने शिक्षा , रोड, विद्युत सभी काम शुरू किए. इसके बाद ऐसी सरकार आई जिसने राज्य को तबाह कर दिया. मैं पूछना चाहता हूं की क्या हेमंत सोरेन सरकार कल्याण के लिए काम कर रही है भाई…सीएम तो आदिवासी है. लेकिन ये सरकार आदिवासी विरोधी है. भ्रष्टाचार चरम पर है. आदिवासी की जमीन हड़पने वाला सत्ता में है. आदिवासी माता बहनों की रक्षा की जिम्मेदारी क्या हेमंत सोरेन पूरी कर रहे हैं.

हेमत भाई कान खोल कर सुन लो आदिवासी माता बहनों की सुरक्षा के साथ, जमीन के साथ जो कर रहे हो आदिवासी जनता माफ नहीं करेंगे. आपने गिलुआ जी को जिताया था, अब वो नहीं हैं. अब यहां से एक कमल भेज कर मोदी को मजबूत करो. खतियान के नाम पर धोखा दिया. यहां बंदोबस्ती 1964 में हुई है. ये कहते हैं 1932 के आधार पर नौकरी देंगे, तो क्या चाईबासा वालों को नौकरी मिलेगी क्या
अरे लड़ा क्यों रहे हो, बांट क्यों रहे हो. नौकरी नहीं दे सकते तो सत्ता छोड़ दो हम नौकरी देंगे. घुसपैठिए जनजाति बेटियों से शादी कर रहे, जमीन लूट रहे. मैं चेतावनी देता हूं हेमंत सोरेन को की घुसपैठ रोकिए. वोटबैंक की लालच जनजातीय हित से बड़ी नहीं हो सकती. झारखंड में अब जनता जाग चुकी है.
जनजातीय सम्मान को भाजपा ने जगह दी. राष्ट्रपति जनजातीय बहन को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बनाया. कांग्रेस जनजातीय योजना के 21 हजार करोड़ छोड़ गई थी, हमने 86 लाख करोड़ किया. जनजातीय गौरव दिवस बिरसा जयंती के दिन मनाया जाता है. अब पूरा देश उन्हें सम्मान के साथ याद करता है. चाईबासा के लिए खदानों के क्षेत्र में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड मोदी जी ने बनाया था. ये फंड खदान क्षेत्र के लिए था 63858 करोड़ इस फंड में आया. झारखंड को 8000 करोड़ मिला. हेमंत सोरेन ने इस फंड के इस्तेमाल का तरीका बदल दिया. ये फंड चाईबासा के लोगों के लिए था, लेकिन क्या ये फंड लूट के लिए था.
घुसपैठ के माध्यम से, शादियों के माध्यम से जो जमीन लूट हो रही इसके खिलाफ हम संघर्ष करेंगे. मुझे बाबूलाल जी ने कहा सरकार बदल दो, बाबूलाल जी लोकतंत्र है. जनता सरकार बदल देगी. गृह मंत्री ने भीड़ को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या आप परिवर्तन चाहते हैं, क्या कमाल खिलाएंगे, क्या निक्कामी और भ्रष्ट सरकार बदलेंगे. अमित शाह ने केंद्र सरकार की उपलब्धि गिनाई फिर पूछा हेमंत भाई आपने क्या किया. आपने जमीन लूट की, घुसपैठ को बढ़ावा दिया. चाईबासा सीट भाजपा प्रचंड वोट से जीतेगी. मैने मूड भांप लिया है. क्या मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे.
आदिवासी बच्चियों से जबरन शादी कर जमीन ऐंठ रहे हैं घुसपैठिए
अमित शाह ने कहा कि इस सरकार में घुसपैठियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. कहा कि उनका मन इतना बढ़ा हुआ है कि आदिवासी बच्चियों से जबरन शादी कर जमीन ऐंठ रहे हैं. चेतावनी देता हूँ घुसपैठियों को रोकिए नहीं तो झारखंड की जनता आपको साफ कर देगी. वोट बैंक की लालच जनजाति हित से बड़ी नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन के दिन समाप्त हो चुके हैं.
आदिवासी विस्थापितों के लिए था dmft फण्ड, इसे भी बेच दिया
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने आदिवासी विस्थापितों के लिए dmft फण्ड बनाया था। पूर्व की रघुवर सरकार में यह ठीक चल रहा था। पूरे देश मे 63858 करोड़ रुपया इसमें आया जिसमे झारखंड को 8301 करोड़ रुपया मिला. जैसे ही हेमन्त सरकार आयी dmft के सारे नॉर्म्स को बदल दिया गया और इस फण्ड को भी बेच दिया गया.







