
Ranchi : केंद्र प्रायोजित योजना के तहत एग्रीकल्चर और उससे संबंधित विषयों में ग्रेजुएटस को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज), हैदराबाद, नाबार्ड और छोटे किसान कृषि संघ के सहयोग से कृषि और कृषि व्यवसाय केंद्र (एसी और एबीसी) देश भर में संचालित किया जाता है.
इसे भी पढ़ें : कनाडा में 20 हजार ट्रकों ने घेरा प्रधानमंत्री आवास, परिवार सहित भागे PM ट्रूडो, जानें कारण
ये विद्यार्थी कर सकते हैं ट्रेनिंग
इन्हीं केंद्रों की ओर से विभिन्न कृषि-व्यवसाय मॉड्यूल पर कौशल विकसित करने के लिए यह 45 दिनों का निःशुल्क कृषि-उद्यमिता (भोजन, आवास और यात्रा सहित) विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम है. कृषि और संबद्ध क्षेत्रों, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, रसायन विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान , कृषि और जैव-प्रौद्योगिकी आदि के स्नातक इस पाठ्यक्रम के लिए पात्र हैं.
इसे भी पढ़ें : मोर से दोस्ती महंगी पड़ी किशोर को, 28 साल बाद बरी हुआ, जानें क्या है मामला
1 करोड़ तक का लोन,
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पूरा होने के बाद उम्मीदवार नाबार्ड के माध्यम से 20 लाख रुपये इनडीविजुअल या एक करोड़ रुपये (5 सरटिफाईड प्रशिक्षित ग्रुप आवेदकों के लिए) ऋण दिया जाता है. इसके साथ ही 36 से 44 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं. इस प्रशिक्षण में शामिल होने को इच्छुक उम्मीदवारों को सीवी / बायोडाटा के साथ प्रिंसिपल को कवरिंग लेटर के साथ मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के माध्यम से आवेदन करना होगा.
इसे भी पढ़ें : RANCHI NEWS : राष्ट्रपिता गांधीजी की पुण्यतिथि पर पुलिस मुख्यालय में लगा रक्तदान शिविर
सीटों की संख्या 40 है
31 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक “मुफ्त आवासीय कृषि व्यवसाय कौशल और उद्यमिता विकास कार्यक्रम के लिए आवेदन” विषय के साथ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मोबाइल कृषि विद्यालय एवं सेवाएं नोडल प्रशिक्षण संस्थान होंगे.
सीटों की संख्या 40 है. संपूर्ण चयन और प्रशिक्षण प्रक्रिया के दौरान कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा. इससे पहले 84 आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है और संगठन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है.प्रशिक्षंण के दौरान शॉर्टलिस्ट आवेदकों को मोबाईल एग्रीकल्चर स्कूल एंड सविसेस ट्रेनिंग सेंटर में सिक्योरिटी डिपाजिट के रूप में 3000 रुपये जमा करना होगा, जो कि रेसिडेंसियल ट्रेनिंग के बाद रिफंडेबल होगा.
इसे भी पढ़ें : Newswing Special : झारखंड में बालू संकट से जूझ रहे रियल एस्टेट सेक्टर के लिए विकल्प बन सकता है स्टोन डस्ट




