Chatra

चतरा के आरबी हॉस्पिटल में निःसंतान महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Chatra: आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में  मंगलवार को निःसंतान महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में रांची के मशहूर चिकित्सक डॉ रूही श्रीवास्तव एवं डॉ राजनारायण साहू ने संयुक्त रूप से 100 से अधिक महिलाओं का निःशुल्क उपचार किया एवं उन्हें आवश्यक परामर्श दिया. इस मौके पर डॉ राज नारायण साहू ने बताया कि जो महिला शरीर में कुछ कमी के कारण निसंतान है, वह अब आसान उपाय अपनाकर एवं नियमित रूप से दवा का सेवन कर मातृत्व सुख प्राप्त कर सकती है. उन्होंने कहा कि निःसंतान दंपत्ति अब आईवीएफ, आईसीएसआई, बलास्टोकाइट कल्चर, हैंचिंग, लेपरोस्काॅपी या फिर हिस्ट्रीओकाॅपी विधि अपनाकर संतान का सुःख प्राप्त कर सकते हैं. निसंतान दंपती के इलाज के लिए आरबी हॉस्पिटल की टीम पूरी तरह से सक्षम है.
इसे भी पढ़े: चतरा नगर निगम की पोल खोलता शहर में लगा गंदगी का अंबार,सार्वजनिक मॉड्यूलर टॉयलेट भी बदहाल

नई तकनीक और सुविधाओं से हो सकता लाभ

आरबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर जीएस राजू व विनय कुमार ने इस संबंध में बताया कि इस तरह का शिविर लगाकर जो महिला निःसंतान है और वह मातृत्व सुख पाना चाहते हैं, उनके इलाज की व्यवस्था शुरू की गई है. यहां इस तरह की सुविधा निःशुल्क परामर्श के साथ बेहतर उपचार के लिए दंपति एक बार आरबी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक से परामर्श ले सकते है. उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को बांझपन जैसे शब्द सुनने को मिलते है, लेकिन अब नई तकनीकी के साथ यह सुविधा उन महिलाओं के लिए खुशखबरी के समान है जो निःसंतान हैं. यहां नियमित इलाज से महिलाएं मातृत्व सुख पा सकते हैं. उसके लिए हमारे अस्पताल में सारी सुविधा उपलब्ध है. आज जिस तरह से लोगों को परामर्श एवं इलाज की सुविधा प्रदान की गई है उससे काफी महिलाओं में उम्मीद जगी है. अस्पताल प्रबंधन नई ऊर्जा के साथ उन सभी महिलाओं को इलाज के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है. शिविर को सफल बनाने में डॉ टी थॉमस, डॉ अमृता सिंह, डॉ अवशेष त्रिपाठी के अलावा अस्पताल कर्मी एकता सिंह, विजेता सिंह,भूमिका,काजल, इरफान,ममता, सुषमा,मनीष,अरुण मिश्रा,अनिल कुमार, मो हसनैन, सतेंद्र यादव आदि ने अहम भूमिका निभाई.

Related Articles

Back to top button