
Deoghar: साइबर अपराधियों द्वारा रविवार को दो लोगों के एसबीआई क्रेडिट कार्ड खाते से 1.14 लाख रुपए से अधिक की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 के सिंचाई कालोनी निवासी अशोक कुमार सिंह व रोहित कुमार सिंह ने स्थानीय साइबर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है.
शिकायत में जिक्र किया गया है कि दोनों के एसबीआई क्रेडिट कार्ड खाता से अज्ञात साईबर अपराधी ने अशोक कुमार सिंह के खाता से 77.494 रुपया व रोहित कुमार के खाता से 37.370 रुपया की ठगी किया गया है.
क्रेडिट कार्ड लेने के चार दिन के बाद अपडेट कराने को लेकर साईबर ठगों ने उनको अपने झांसे में लेकर ओटीपी ले लिया, जिसके बाद उनके खाते से उक्त राशि की अवैध निकासी कर ली गयी. शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह की पचंबा पुलिस की मौजूदगी में भूमाफियाओं ने की मारपीट




