DeogharNEWS

जसीडीह में नवनिर्वाचित मुखियाओं के लिए चौथे चरण का प्रशिक्षण सत्र शुरू

Ranchi: झारखंड में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया के लिए चौथे चरण के प्रशिक्षण सत्र की शुरूआत की गई. पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र जसीडीह में प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई. शिविर में देवघर जिले के सारठ व मारगोमुण्डा प्रखंड के अलावा दुमका जिले के जरमुंडी व रानेश्वर प्रखंड के 84 मुखिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

 

इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण आप सबों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. 01 अगस्त से चलने वाले प्रशिक्षण आज अपने चौथे चरण में पहुंच चुका है. ऐसे में प्रशिक्षण के माध्यम से आप सभी को पंचायतों के क्रियाकलाप से अवगत कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का कल्याण हो सके. इसके साथ ही पंचायतों में विकास कार्य का सफल क्रियान्वयन भी हो सकेगा और अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से लाभान्वित किया जा सकेगा. आगे उन्होंने मुखिया जनप्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत निहित कर्तव्य, दायित्व, वित्तीय प्रबंधन आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही मुखिया के दायित्व निर्वहन में आने वाले कठिनाइयों को लेकर मुखिया द्वारा पूछे गए अनेक प्रश्नों का जवाब उप विकास आयुक्त डॉ कुमार ताराचन्द द्वारा दिया गया.

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणवीर कुमार सिंह द्वारा पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारियों से प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को मुहैया करायी गयी. साथ ही उन्होंने जानकारी दी गयी कि प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मुखिया को सरकार के निर्देश की पुस्तिका, विभिन्न प्रकार के 12 लिफ्लेट व डायरी उपलब्ध करायी जा रही है.

Related Articles

Back to top button