NEWS

BBKMU में चार साल का हुआ यूजी कोर्स, 2026 से नयी शिक्षा नीति पीजी में होगा लागू

Ranchi : उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग एवं रांची विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर बीते दिनों सेमिनार का आयोजन किया गया था. इसमें राज्य के तमाम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इस सेमिनार में नई शिक्षा नीति को किस तरह से लागू किया जाए, इस पर चर्चा की गई.

इस चर्चा के बाद सभी विश्वविद्यालय अपने अपने स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में धनबाद स्थित विनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही स्नातक स्तर पर नई शिक्षा नीति को लागू करने का निर्णय लिया है. इसे लेकर विश्वविद्यालय के न्यू एजुकेशन सेल की बैठक हुई. जिसमें यह निर्णय लिया गया, विश्वविद्यालय की ओर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-25 की जगह 2022-26 कहलायेगा. इसका मतलब यह हुआ कि यहां स्नातक की पढ़ाई 3 वर्ष के ना होकर 4 वर्ष की हो गई है. स्नातक के साथ साथ कई और निर्णय लिए गए हैं. जिसमें एक अहम निर्णय यह भी है कि स्टूडेंट रेगुलर कोर्स के साथ-साथ वोकेशनल कोर्स भी कर सकेंगे. न्यू एजुकेशन सेल की हुई बैठक के बाद सभी विभागों के अध्यक्ष को अपने-अपने विभाग में कौन-कौन से वोकेशनल कोर्स शुरू किए जा सकते हैं इसके बारे में जानकारी देने को कहा गया है. इसके साथ ही यूनिवर्सिटी में अब रेगुलर कोर्स और वोकेशनल कोर्स की क्लासेस अलग-अलग समय पर चलाई जाएगी. ऐसा इसलिए निर्णय लिया गया है क्योंकि नई शिक्षा नीति में यह प्रावधान है. नई कोर्सेज का सिलेबस क्या है इसके लिए विश्वविद्यालय में एक अलग से रेगुलेशन और सिलेबस का सेल बनाया गया है.

 

यूनिवर्सिटी में नई शिक्षा नीति के तहत जो बदलाव होंगे उसमें सभी विषयों के डिपार्टमेंट में इवनिंग हॉबी सेंटर बनाने को कहा गया है. हालांकि अभी इस का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसके तहत डांस ड्राइंग म्यूजिक फॉरेन लैंग्वेज लैब आदि शामिल किया गया है.

 

फिलहाल यह निर्णय यूजी स्तर के लिए लिया गया है. लेकिन पीजी के कोर्स फिलहाल पुराने सिलेबस के आधार पर ही संचालित होंगे. पीजी स्तर पर नई शिक्षा नीति को साल 2026 में लागू किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button