JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Jharkhand में वैक्सीनेशन की गति धीमी, 1.57 करोड़ 18+ वाले-  अब तक महज 6 लाख 99 हजार को ही वैक्सीन

वैक्सीन की कमी और स्लॉट के चक्कर में नहीं पकड़ रही रफ्तार

Ranchi: वैक्सीन की शॉर्टेज और हेल्थ डिपार्टमेंट की सुस्ती से झारखंड में 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन रफ्तार नहीं पकड़ रही है.18 प्लस वालों के लिये जारी वैक्सीनेशन अभियान में मात्र 6 लाख 99 हजार को ही कोरोना का टीका लगाया गया है. अभी डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया जाना है. यदि वैक्सीनेशन की रफ्तार यही रही तो इतने लोगों को वैक्सीन लगाने में एक साल से अधिक का वक्त लग जायेगा. मालूम हो कि झारखंड में 14 मई से 18 प्लस के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ है.

इसे भी पढ़ें:बड़ी राहतः 61 दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या लाख के करीब, मौत का आंकड़ा भी नीचे गिरा

वैक्सीन की कमी से परेशानी

राज्य सरकार की मानें तो 18 प्लस वालों के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की डोज सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं. वहीं वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट भी सीमित लोगों के ही बुक की जा रही है. ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के आदेश के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया जा सका है. केवल ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वालों को ही टीका दिया जा रहा है. आईईसी के नोडल ऑफिसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि वैक्सीन की कमी है और जब तक यह भारी मात्रा में सप्लाई नहीं की जाती तब तक ऑफलाइन की व्यवस्था करना संभव नहीं है. ऑनलाइन स्लॉट बुक करने में ही वैक्सीन कम पड़ रहा है. हमारे पास एक हफ्ते से ज्यादा का स्टॉक नहीं है. जैसे-जैसे सप्लाई आएगी तो टीका लगाया जाएगा. इस महीने में 18 प्लस वालों के लिए 6 लाख डोज मिलने वाली है.

45 प्लस वालों की भी रफ्तार धीमी

झारखंड में सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई. इसके बाद 45 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया. वही उनके लिए वैक्सीन सेंटर पर ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था की गई. अब तक 37 लाख 43,126 को वैक्सीन की फर्स्ट डोज लगाई गई है, जबकि 742616 को सेकंड डोज दिया गया है. ऐसे लाभुकों का टारगेट 87 लाख है. इसकी तुलना में भी आधे लोगों को भी वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी है.

इसे भी पढ़ेंःआज से दिल्ली एम्स में भी बच्चों के लिये कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू

Related Articles

Back to top button