Crime NewsGodda

गोड्डा में जमीन विवाद को लेकर चार लोगों पर तीर से हमला, दो की हालत नाजुक

Godda: ललमटिया थाना क्षेत्र के महुआ बथान गांव में एक महिला समेत चार लोगों पर तीर से हमला किया गया. इससे सभी गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये हैं. जानकारी के अनुसार यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. घटना गुरूवार देर रात की है. सभी घायलों को जिले से सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, वहां के डॉक्‍टरों ने सभी को धनबाद रेफर कर दिया.

हादसे के बारे में बताया जा रहाह है कि बेटवा हेम्ब्रम रात को पेशाब करने के लिए उठा था. पहले से घात लगाये बैठे शख्स ने उन पर तीर से हमला कर दिया. तीर लगने के बाद बेटवा चीखने चिल्लाने लगा. आवाज और पुकार सुनकर उसकी पत्नी नीरू मराण्डी (30) वहां पहुंची. पड़ोसी चुड़का मुर्मु (42) और रामजी मुर्मु (32) भी वहां पहुंचे. सख्‍श ने उन तीनों पर भी तीर से हमला कर दिया. घायलों ने तीर से हमला करने का आरोप गांव के ही राम मोहली पर लगाया है. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की पहल से अभियुक्त को तत्काल बंधक बना लिया गया.

फिलहाल धनबाद के अस्‍पताल में भर्ती चुड़का मुर्मू और रामजी मुर्मू की हालत बेहद नाजुक बताया जा रहा है. ललमटिया थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं घायलों को बेहतर ईलाज के लिए धनबाद भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button