Uncategorized

हजारीबाग मर्डर केस : 30 मिनट में गिरफ्तारी

हजारीबाग, 06 अगस्तः हजारीबाग के रविनगर में रोहन कुमार पिता सोहर राम की हत्या उसके ही कुछ साथियों ने मिल कर दी. बताया जा रहा है सुबह करीब 9.30 बजे नारायणा खेतों के पास अपने साथियों के साथ ताश खेल रहा था. खेल में कुछ पैसों की लेनदेन की भी बात थी. रोजाना रोहन और उसके साथी वहां जुआ खेतले थे. हत्यारोपी जयप्रकाश मार्ग निवासी राहुल कुमार सिन्हा पिता जीतू सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस ने महज आधे घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.


पहले की गला दबाकर मारने की कोशिश

खेल के दौरान वो आपस में उलझ गए. बात बढ़ी और हाथापायी की नौबत आ गयी. पहले तो रोहन का गला दबा कर उसे मारने की कोशिश की. लेकिन, बाद में धारदार हथियार  से उसपर कई बार हमला किया गया. खुन से लथपथ रोहन को कुछ लोगों ने मिलकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button