
Motihari: बिहार के मोतिहारी में एक एनजीओ में बॉयलर फट जाने की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में पांच लोग घायल हो गये.
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Motihari: Four people have died and more than five have been injured after a boiler exploded in an NGO’s kitchen in Sugauli, early morning today. Injured have been admitted to hospital. #Bihar
— ANI (@ANI) November 16, 2019
इसे भी पढ़ें- टेलीकॉम सेक्टर पर संकट: सीतारमण ने कहा- सरकार नहीं चाहती कि कोई भी कंपनी बंद हो
मिड-डे मील बनाते वक्त हुआ हादसा
घटना शनिवार सुबह की बतायी जा रही है. मोतिहारी के सुगौली स्थित एक एनजीओ में यह बॉयलर फटा है. बताया जा रहा है कि किचन में खाना बनाते वक्त यह हादसा हुआ. वहीं हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
किचन में स्कूली बच्चों के लिए मिड-डे मील तैयार किया जा रहा था. इसी दौरान किचन में मौजूद बॉयलर फट गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.
पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार शुरू करेंगे राज्यव्यापी यात्रा, पर्यावरण के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक




