
Ranchi: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को दिल्ली पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी गाजीपुर क्षेत्र से की गयी है. गिरफ्तार अपराधियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेसल निवासी डबलू कुजूर, बेटा राहुल कुजूर, नामकुम थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला निवासी काविश अदमान पुत्र खुर्शीद आलम और लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली निवासी मुनव्वर अफाक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 30 मई को रातू रोड स्थित गैलेक्सी मॉल के पास अपने ड्राइवर और अंगरक्षक के साथ अपनी कार में बैठे भारत भूषण को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की. जिसमें कमल भूषण को 5 गोलियां लगी थीं.

पूछताछ में आरोपी ने बताया इस साल फरवरी में भारत भूषण द्वारा राहुल पर नामकुम इलाके में फायरिंग करवायी गयी थी. जिसका बदला लेने के लिए कमल भूषण की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद भागने के दौरान राहुल कुजूर के पैर में चोटें भी आयी थी.
इसे भी पढ़ें:बड़हरवा थाने में दर्ज मामले को ईडी ने किया टेकओवर, मनी लाउंड्रिग की चल रही थी जांच
आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हत्या करने के तुरंत बाद कोलकाता चल गए थे और उसके बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे. मामले की जानकारी रांची पुलिस को मिली, तो दिल्ली पुलिस को सूचना दी गयी.
इसके बाद दिल्ली पुलिस और एसआईटी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और दिल्ली में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की गयी. सभी चार आरोपियों को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ें:XLRI : पॉजिटिव इंपैक्ट रेटिंग में एक्सएलआरआइ बना टॉप बिजनेस स्कूल
बाइक सवार अपराधियों ने किया था हमला
23 फरवरी को नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबाहर चौक के नजदीक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फॉर्च्यूनर सवार राहुल कुजूर पर फायरिंग की थी. हालांकि गोली फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से एक गोली का खोखा मिला था.
घटना के समय गाड़ी पर राहुल कुजूर और पत्नी यामिनी, आकाश और अंकुश सवार थे. सदाबाहर चौक कर पास टायर में गाड़ी में हवा भरवा रहे थे.
मधुकम निवासी डब्लू कुजूर और कमल भूषण दोनो साथ मे जमीन कारोबार किया करता था. इसी बीच डब्ल्यू के बेटे राहुल ने कमल भूषण की बेटी से प्रेम विवाह कर लिया. उसके बाद दोनों में विवाद हो गया.
कमल भूषण की बेटी यामिनी ने पिता पर गोली चलवाने का आरोप लगाया था. राहुल यामिनी से जून 2021 में प्रेम विवाह किया था. कमल भूषण ने इसका विरोध किया था. शादी के बाद दोनों के पार्टनरशिप में दरार आ गई.
इसे भी पढ़ें:Good News for Rail Employee: जोनल सेंट्रल स्टाफ बेनिफिट फंड कमेटी की बैठक में लिये गये कई अहम फैसले, जानिए




