Lead NewsSportsWorld

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की बेटी की तेज गेंदबाज शाहीन शाह से होगी सगाई

New Delhi : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी की बेटी की सगाई हो गयी है. पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी से उनका निकाह होना तय हो गया है. आफरीदी ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी सबसे बड़ी बेटी अक्सा (Aqsa) से शादी के लिए संपर्क किया था. शाहिद आफरीदी ने कहा, ‘दोनों परिवार इस बात पर सहमत हैं और मेरी बेटी शाहीन से सगाई करेगी.’

उन्होंने कहा कि सगाई की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. शाहीन के पिता अयाज खान ने भी पुष्टि की है कि उन्होंने आफरीदी के परिवार को उनके बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे स्वीकार भी कर लिया गया है.

अयाज खान ने कहा, ‘हम बहुत खुश हैं और दोनों परिवार पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर चर्चा कर रहे थे. उम्मीद है कि तारीख का फैसला भी जल्द ही हो जाएगा.’ आपको बता दें कि आफरीदी और शाहीन दोनों ही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेल रहे थे, जिसे कोविड-19 के कारण स्थगित कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND BUGET SESSION :  झारखंड की जेलों में उन्नत तकनीक से लैश 5जी नेटवर्क जैमर जल्द लगायेगी सरकार

 

Related Articles

Back to top button