ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

KU Update : कोल्‍हान यून‍िवर्स‍िटी के 200 घंटी आधार‍ित शि‍क्षकों के ल‍िए खुशखबरी, मि‍लेगा ये लाभ

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय में कायर्रत घंटी आधारित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, झारखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों का कांट्रैक्ट अगले छह माह के लिए बढ़ा दिया है. अब घंटी आधारित सभी शिक्षक अगामी सितंबर माह तक अपनी सेवा देंगे. सरकार के इस फैसले से कोल्हान विश्‍वव‍िद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत लगभग 200 गेस्ट शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा. इधर, मार्च माह में कोल्‍हान वि‍श्‍वव‍िद्यालय के सभी घंटी आधारित गेस्ट शिक्षकों का कार्यकाल खत्म होने को था. लेकिन अवधि विस्तार होने पर अब वे नियमित रूप से कॉलेजों में पढ़ाते रहेंगे.
राज्य के एक हजार गेस्ट शिक्षक वर्षों से करते आ रहे हैं ये मांग
कोल्हान विवि के कॉलेज की उच्च शिक्षा घंटी आधारित शिक्षकों के भरोसे है. वर्तमान में राज्य भर के कॉलेजों में लगभग एक हजार घंटी आधारित शिक्षक कार्यरत हैं. देखा जाये तो झारखंड में उच्च शिक्षा की पूरी व्यवस्था इन्हीं घंटी आधारित शिक्षकों के भरोसे हैं, लेकिन इन्हें अभी भी समान काम के बदले समान वेतन, 65 वर्ष की आयु तक कार्य करने का कांट्रैक्ट समेत अन्य सुविधाएं नहीं मिली है, जिसकी ये मांग करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Hindu New Year 2022: हिंदू नववर्ष पर गोलमुरी एवं मानगो से न‍िकली शोभा यात्रा, बन्‍ना व सरयू भी हुए शाम‍िल, देखें Picture

Related Articles

Back to top button