
Ranchi: लंबित मांगों को लेकर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने एक मार्च को झारखंड के सभी जिला के डीसी कार्यालय के सामने धरना देने का निर्णय लिया है. अगर इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 8 मार्च को विधानसभा घेरने की भी चेतावनी दी है.
झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के रांची जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से कई बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद मांगें पूरी नहीं की गई.
18673 में से आधे को ही मिलती है ड्यूटी, मात्र 500 मिलता है मानदेय
वर्तमान में झारखंड में कुल 18673 होमगार्ड के जवान हैं, इनमें से वर्तमान में मात्र 9000 ही ड्यूटी कर रहे हैं. एक दिन की ड्यूटी के एवज में इन्हें 500 रुपए मिलते हैं. जिस दिन ड्यूटी नहीं मिली उस दिन उन्हें किसी भी प्रकार के मानदेय का भुगतान नहीं होता है. होमगार्ड के 9000 वैसे जवान जिन्हें ड्यूटी नहीं मिलती है, उनकी स्थिति काफी दयनीय है, मजबूरी में उन्हें अपने परिवार का पेट पालने के लिए मजदूरी तक करनी पड़ती है.
इसे भी पढ़ें: दो-तीन मार्च को फिर से बंगाल दौरे पर रहेंगे शाह, करेंगे रोड शो
होमगार्ड की तरफ से यह मांग की गई थी कि उन्हें भी बिहार सरकार में होमगार्ड को मिलने वाले सभी सुविधाएं दी जाए. बिहार में होमगार्ड जवानों को कर्तव्य भत्ता के रूप में रोजना 774 रुपए का भुगतान होता है. वहीं, झारखंड में होमगार्ड जवानों को 1 अप्रैल 2019 से महज 500 रुपए कर्तव्य भत्ता का भुगतान प्रतिदिन होता है.
इसे भी पढ़ें: गर्भवती को खाट पर टांग ले जा रहे थे, रास्ते में हुआ प्रसव, स्वास्थ्य केंद्र में नहीं थे डॉक्टर, जच्चा-बच्चा की मौत




