JharkhandLead NewsRanchi

Ombudsman App के उपयोग से मनरेगा शिकायतों का होगा निष्पादन, मनरेगा आयुक्त ने ली कार्यों की जानकारी

Ranchi : मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी राज्य के सभी जिलों के लोकपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की. मनरेगा आयुक्त ने मनरेगा योजना से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं को सही तरीके से धरातल पर लाने के लिए दिशा निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : शिक्षा में आ रहे परिवर्तन को अंगीकार करने के लिए शिक्षकों को तैयार होना होगा : डॉ सुशील रंभा कॉलेज, गीतिलता में बीएड और डिग्री विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नयी शिक्षा नीति पर कार्यशाला

साथ ही विभाग के द्वारा तैयार कराए गए ombudsman App के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दी गयी. इस ऐप के जरिए लोकपाल अपने मोबाइल पर ऑनलाइन ही शिकायतों दर्ज करवा कर उसका निपटारा करने का भी कार्य कर सकेंगे. इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी.

बैठक में पंचायत में सभी दस्तावेजों को एकत्र कराने की दिशा में भी कार्य करने को कहा गया. मनरेगा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रयास करें कि मनरेगा से संबंधित जितनी भी शिकायतें प्राप्त हो उनका त्वरित निष्पादन संबंधित जिले के लोकपाल करें.
योजनाओं का स्थल निरीक्षण में उन्होंने करने को कहा ताकि कार्य में हमेशा पारदर्शिता बनी रहे.

इसे भी पढ़ें : IPL 2022: लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों को सबक सिखाएगा BCCI, जेसन रॉय सहित किन पर लगेगा बैन!

Related Articles

Back to top button