
Koderma: झुमरीतिलैया स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद एक यात्री का अचानक बीपी लो हो गया. इससे वे गिरकर बेहोश हो गए, कोडरमा सदर अस्पताल लाने के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद सिंह (उम्र 60 वर्ष, पटना) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को पटना से सुबह ट्रेन बैठकर कोडरमा आ रहे थे. कोडरमा स्टेशन पर उतरे और अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गए. आनन-फानन में पुलिस के सहयोग से कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि उन्हें शादी समारोह में भाग लेने हजारीबाग जाना था, इसी दौरान यह हादसा हो गया.
इसे भी पढ़ें : चारा घोटाला: डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू यादव दोषी करार, 21 को सुनाई जाएगी सजा, लालू को आज ही जाना होगा जेल




