
Bokaro: बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हारू रजवार का निधन हो गया. उन्होंने धनबाद के अशर्फी हॉस्पिटल में अहले सुबह आखिरी सांस ली. वह कोरोना से संक्रमित थे.
एक समय झामुमो के कद्दावर नेताओं में शुमार रहे हारू रजवार चंदनकियारी क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. खोऱठा भाषा के अलंबरदार थे. यहां तक कि विधानसभा में भी वे अक्सर खोऱठा में अपनी बात रखते थे.
इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ पड़ा कमजोर, कई राज्यों में बारिश का अनुमान
कुछ दिनों से बीमार थे हारू रजवार
हारू रजवार कुछ दिनों से बीमार थे. पहले घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. स्थिति खराब होने पर उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था. सीटी स्कैन होने पर पता चला कि उन्हें फेफड़े में गंभीर संक्रमण है. उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था. 19 मई को सुबह साढ़े तीन उन्होंने आखिरी सांस ली.
वह चंदनकियारी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बड़ाजोर के झांकटांड़ टोला के रहनेवाले थे. ने कोई औपचारिक शिक्षा नहीं ली थी, लेकिन वे आजीवन क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए सक्रिय रहे.वह अपनी सादगी और शालीनता के लिए जाने जाते थे. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है.
इसे भी पढ़ें :राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास को कोरोना केयर सेंटर में बदला, मुफ्त में होगा इलाज




