
Palamu / Garhwa : पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र से आज एक युवक का शव कीचड़ में सना बरामद किया गया. उसकी हत्या हुई, कब व क्यों हुई, इसकी जांच में पुलिस जुट गयी है. युवक की पहचान मझिगांवा पंचायत के कवलदाग टोला निवासी शिवनाथ पासवान के पुत्र धर्मेन्द्र पासवान के रूप में की गयी. मृतक आपराधिक मामलों में अक्सर उलझा ही रहता था.
गढ़वा जिले की कांडी थाना की पुलिस ने बुधवार को कांडी-मोखापी मुख्य मार्ग पर सरकोनी गांव के गोरया बाबा स्थान के निकट से एक युवक का शव बरामद किया. पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, एक बांस का टूटा हुआ डंडा, एक घड़ी के साथ बाइक का कुछ टूटा हुआ सामान भी बरामद किया.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना के बाद एक और वायरस का खतरा बढ़ा, प्याज खाने से फैल रहा है संक्रमण
राहगीरों के द्वारा सबसे पहले कीचड़ में शव फेंका हुआ देखा गया. इसके बाद इसकी सूचना आसपास के गांवों में तेजी से फैल गयी. उसके बाद शव देखने के लिये घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. उधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राम अवतार राम ने एसआई विनोद कुमार एवं पीएसआई विजय कुमार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिये गढ़वा भेज दिया.
इसे भी पढ़ेंः Palamu : चोरी के गहने और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, कर्ज बढ़ने पर दुकान बंद कर मालिक और कामगार करते थे चोरी
घटनास्थल से कुछ दूर मिले खून के निशान
शव से कुछ दूरी पर हल्का खून गिरा हुआ पाया गया. साथ ही मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने एवं खून निकला हुआ पाया गया. मृतक के शरीर में कहीं कहीं हल्की चोट और मुंह में मिट्ठी ठुंसा हुआ था. मृतक व्यक्ति गंजी और लोवर पहने हुआ था. बाइक का रजिस्ट्रेशन अनुज पासवान के नाम से पाया गया.
बाद में मृतक की पहचान कांडी प्रखंड के मझिगावां पंचायत के कवलदाग टोला निवासी शिवनाथ पासवान का पुत्र धर्मेन्द्र पासवान के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार उक्त बाइक मृतक के जीजा कांडी के बरवाडीह निवासी अनुज पासवान की है, जिसने कुछ महीने पहले आपसी विवाद के कारण दहेज में दिए वाहन को ससुरालवालों को वापस कर दिया था.
इसे भी पढ़ेंः खिलाड़ियों ने सीधी नियुक्ति के लिए सीएम हेमंत सोरेन से लगायी गुहार, कहा- अनुशंसा समिति की जल्द हो बैठक




