
Ranchi : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में गोस्सनर कॉलेज के सैकड़ो विद्यार्थियों ने रांची विश्वविद्यालय में तालाबंदी किया एव प्रदर्शन किया. विदित हो कि गोस्सनर कॉलेज के ग्रेजुएशन के सत्र 2017- 20, 2018-21 के 1st, 2nd और 6th सेमेस्टर के विद्यार्थियों है जिन्होंने परीक्षा भी दिया, फीस भी जमा किया लेकिन कॉलेज और यूनिवर्सिटी के कारण रिजल्ट घोषित नही किया जा रहा.
गोस्सनर कॉलेज के स्नातक की परीक्षा में 250 से अधिक परीक्षार्थियों का परीक्षा में शामिल होने के बाद भी बैकलॉग क्लियर नहीं हुआ है क्योंकि कॉलेज प्रबंधन द्वारा निर्धारित समय के अंदर इन परीक्षार्थियों के अंक नहीं भेजे गए.
इसे भी पढ़ें:झारखंड में मॉब लिंचिंग पर सश्रम आजीवन कारावास और 25 लाख तक का दंड, विधानसभा ने बनाया कानून
एनएसयूआई के दबाव में जब कुछ विद्यार्थियों का कॉलेज प्रबंधन ने अंक भेजा. तब तक समय समाप्त हो चुका था इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन अंक को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया.

तीन महीने से प्रभावित छात्र-छात्राएं कॉलेज और विश्वविद्यालय मुख्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गलती के कारण छात्र क्यों भुगते. इन्ही सब मामलों को लेकर प्रदर्शन किया गया.
इसे भी पढ़ें :कोरोना त्रासदी में भी देवघर, पलामू सहित 5 जिलों में DMFT का एक पाई भी खर्च नहीं कर सकी राज्य सरकार
आंदोलन के बाद कुलपति कामिनी कुमार ने एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल और विद्यार्थियों से बात की. कुलपति ने कहा कि जितने भी विद्यार्थियों का मार्क्स छूट गया है उसे कॉलेज प्रबंधन पूरे लिस्ट के साथ हमे भेजे.
हमलोग वेरीफाई कर के अंक चढ़ा देंगे. परीक्षा नियंत्रक आशीष झा ने गोस्सनर कॉलेज प्राचार्य को विद्यार्थियों के मार्क्स एक साथ डिटेल्स के साथ यूनिवर्सिटी भेजने को कहा.
48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि अगर कॉलेज मार्क्स नही भेजता है तो कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी. और मार्क्स भेजने के बाद अगर यूनिवर्सिटी एक्सेप्ट नही करती है तो दुबारा यूनिवर्सिटी में तालाबंदी एव प्रदर्शन किया जाएगा.

जब तक विद्यार्थियों को उनका हक नही मिल जाता एन.एस.यू.आई उनके लिए लड़ाई लड़ते रहेगी. कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गलती के कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने नही देंगे.
इसे भी पढ़ें :CM की घोषणा के बावजूद 30 दिनों में बालू घाटों के ऑक्शन का मसला धरातल पर नहीं, 358 घाटों पर CCTV भी नहीं




