
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में सोंगरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे ट्रक को जब्त किया है. हालांकि, वन कर्मियों को देख चालक मौके से फरार हो गया. जब्त लकड़ी की कीमत चार लाख से ज्यादा की बताई जा रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट वन क्षेत्र के सोंगरा वन विभाग को सूचना मिली थी कि पोड़ाहाट से अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है. सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए पोड़ाहाट वन क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बुधवार रात्रि एक टीम का गठन किया. सोंगरा वन पाल गुमती मुर्मू के नेतृत्व में टीम बनाकर एनएच 75 ई के चक्रधरपुर रांची मुख्य मार्ग पर गस्ती कर रही थी. गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे खूंटी थाना क्षेत्र के मुरुह थाना अंतर्गत बिंदा के समीप जब वन विभाग का नजर ट्रक पर पड़ा तो वन विभाग ने उक्त ट्रक को ओवरटेक करके उन्होंने ट्रक को रोकने का इशारा किया लेकिन उससे पहले ट्रक चालक और खलासी वन विभाग को देखकर ट्रक छोड़कर फरार हो गए. बाद में वन विभाग ने ट्रक को जांच पड़ताल की तो साल का लकड़ी भरा 62 पीस बोटा बरामद किया गया. बाद विभाग ट्रक संख्या JH02 E 1803 को जब्त कर चक्रधरपुर ले आई. हालांकि वन विभाग ने जब्त लकड़ी को ट्रक से उतरा नहीं है इसलिेए लकड़ी की सही कीमत का अनुमान नहीं लग पाया है. वन विभाग के पोड़ाहाट वन क्षेत्र के सोंगरा वन पाल गुमती मुर्मू के नेतृत्व में वन रक्षी आदि मौजूद थे.

जब ट्रक का नंबर का पता लगा रही वन विभाग
सोंगरा वन विभाग के अधिकारियों ने जिस अवैध साल का लकड़ी सहित ट्रक को जप्त किया है वह ट्रक का नंबर फर्जी निकला है. वन विभाग ट्रक को जप्त कर अब ट्रक का चेचीस नंबर देख कर ट्रक का सही मालिक का पता लगाएगा ताकि वन विभाग के द्वारा अवैध लकड़ी का तस्करी करने वाले मालिक को गिरफ्तार कर सके.




