
Gomia: बेरमो अनुमंडल के आईईएल स्थित बीडिओ रोड में लकड़ी के देव सो मिल में गुरुवार की सुबह वन विभाग के प्रशिक्षु डीएफओ संदीप शिंदे अपने दल बल के साथ पहुंचे और लकड़ी के मिल का ताला तोड़कर देखा तो अवैध रूप से भारी मात्रा में कीमती लकड़ियों का भंडारण पाया. लकड़ियों को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया. बगल के ही सीट से बने हुए पुराने घर में भी ताला तोड़ कर देखा तो वहां भी चिरी हुई लकड़ियां पाई गई. लकड़ियों को ले जाने के लिए हाईवा एवं ट्रैक्टर गाड़ियां बुलाई गई.
वहीं, इस संबंध में प्रशिक्षु डीएफओ ने बताया कि कोर्ट के ऑर्डर के अनुसार स्टॉक डिक्लेअर करने की बात कही गई थी, उन्होंने बताया कि सूचना थी फ्रेश लकड़ियों को चिरा जा रहा था. उसी के तहत कार्रवाई की जा रही है. सारी लकड़ियों को सीज किया जाएगा. मिल बंद था इसे अवैध तरीके से चलाया जा रहा था और अब इस मिल को भी बंद किया जाएगा.
मौके पर दंडाधिकारी विक्रम मंडल, प्रभारी वनपाल शशिकांत महतो, वनरक्षी अजित मुरमू, दुर्गा हेम्बरम, निताय, जगदीश, अक्षय मुण्डा, आईईएल थाना एवं गोमिया थाना पुलिस अपने दल बल के साथ मौजूद थे.




